Wednesday, November 17, 2010

पैसा बरसेगा तांत्रिक टोटका

यह तांत्रिक टोटका बहुत प्रभावकारी है। इस टोटके को करने से ना केवल धन की वृद्धि होती है बल्कि हर तरह के सुख प्राप्त होते हैं। यदि आपके घर में धन की आवक तो है पर धन रूकता ना हो यानी बरकत न होती हो तो एक मोती शंख एवं तीन हकीक पत्थर चार गोमती चक्र एवं एक तांबे का सिक्का लाल कपड़े में साथ बांधकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में पूजा स्थान पर रख दें। इस क्रिया को करते समय लक्ष्मी का ध्यान करते रहें।नीचे लिखे इस मंत्र का जप करें।
मंत्र-ऊं श्रीं
रोज सुबह इसे अगरबत्ती और धूप दें।एक साल बाद नदी, तालाब, आदि में विसर्जित कर दें।
आज की इस बढ़ती महंगाई के जमाने में क्या आप भी धन की कमी से जूझ रहे हैं। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया हो गया हैं। आप धन की कमी के कारण परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके आपके घर में भी लक्ष्मी का आगमन हो। इसके लिए आप भी सावन के महीने में शिव पूजन के निम्न छोटे प्रयोग को अपना सकते हैं।
प्रयोग विधि -: - अशोक के वृक्ष नीचे सावन के महीने के पहले दिन शिव प्रतिमा स्थापित करें प्रतिदिन प्रात:काल उस पर जल चढ़ाएं। - धूप दीप दिखाकर पूजन अर्चन करें । उसके बाद ऊं नम:शिवाय मंत्र का जाप करें।- सायंकाल भी प्रतिमा की धूप-दीप से पूजा करनी चाहिए। इस प्रयोग से शीघ्र ही धन से जुड़ी सारी समस्याएं हल होने लगती हैं।

क्या आप बदहजमी से परेशान हैं
कभी-कभी खाने-पीने की गड़बड़ी से गैस, अपच जैसे रोग हो जाते है। पेट की तकलीफ बहुत सी बीमारियों को जन्म देती है। यदि जल्द ही इसका उपचार न करवाया जाए तो यह शरीर में बहुत सी दूसरी बीमारियों को पैदा कर सकती हैं। लेकिन कई बार इलाज करवाने के बाद भी आप के साथ खाना न पचने की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आप नीचे लिखे उपाय को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।-इस प्रयोग को प्रतिदिन भोजन के बाद करें। दोनो बार भोजन के बाद पेट पर हाथ फेरते हुए नीचे लिखे मंत्र को तीन बार पढ़ें।
मंत्र- अगस्त्यं कुम्भकर्णं च शनि च बड़वालनम्।
भोजनं पचानार्थाय स्मरेत भीमं च पंचकनम्।।

इस प्रयोग को करने से अपच से जुड़ी समस्या से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है।

No comments:

Post a Comment