Tuesday, January 4, 2011

ऊँ श्रीराम जय राम जय जय राम।।

भगवान राम की उपासना दिनचर्या और जीवनशैली का अटूट हिस्सा है। क्योंकि श्रीराम ही नहीं बल्कि मात्र उनका नाम ही संकटमोचक माना जाता है। सनातन परंपरा और मूल्यों पर आस्था रखने वाला हर शख्स सोते-जागते, उठते-बैठते या किसी से मिलते वक्त राम नाम लेना नहीं भूलता। क्योंकि भगवान राम का जीवन और चरित्र वैसे ही संघर्षों और उन पर मर्यादाओं से जीत का ऐसा उदाहरण है, जिनसे होकर आम आदमी भी गुजरता है।
राम हर दिल में ही बसते हैं, इसलिए ऐसी आस्था है कि उन सभी मुश्किल हालातों में राम नाम ही दर्द से निज़ात देता है, जिनसे उबरना भी राम ने ही अपने आचरण से जगत को सिखाया।अगर आप भी जीवन में व्यक्तिगत, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, प्रशासनिक या शारीरिक कठिनाईयों के दौर से गुजर रहे हैं। मगर जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के चलते कोई बड़ा धार्मिक उपाय न कर पाएं तो यहां बताया जा रहा है इतना आसान किंतु अचूक उपाय जो आपके कष्ट और दु:खों को चमत्कारिक रूप से दूर कर देगा। यह उपाय है भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण और जप -
- किसी भी दिन सबेरे स्नान करने के बाद घर के देवालय या काम पर जाते वक्त किसी राम मंदिर में भगवान राम को फूल और धूप बत्ती जलाकर कम से कम पांच मौसमी फल चढ़ावें।
- श्रीराम के सामने प्रणाम कर या दण्डवत होकर राम नाम का ऐसा स्मरण करें -
ऊँ श्रीराम जय राम जय जय राम।।
इस तरह से राम नाम मंत्र जप आपके मनोबल को बनाए रखेगा। जिससे आपकी मनोदशा भी सकारात्मक होगी। राम नाम का यह जप आप चलती राह, कार्यालय जाते वक्त बीच सफर में या कहीं भी फुर्सत के लम्हों में कर सकते हैं। इसके प्रभाव से आप जल्द ही खुद को सुखद स्थिति में पाएंगे।

No comments:

Post a Comment