Saturday, November 20, 2010

पढ़ाई में मन नहीं लगता ?

अधिकतर विद्यार्थियों की समस्या है उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता। यदि आपके साथ भी यही समस्या हो तो नीचे लिखे टोटकों को जरुर अपनाएं।
-शुक्ल पक्ष के पहले बृहस्पतिवार (गुरुवार) को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाइयां तथा दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से रखें और अच्छी शिक्षा के लिए कामना करें। फिर सीधे अपने घर आ जाएं, पीछे मुड़कर न देखें। इस प्रकार बिना क्रम टूटे यह क्रिया तीन गुरुवार करें। यह उपाय माता-पिता भी अपने बच्चे के लिये कर सकते हैं।
- कमरे में हरे रंग के परदे लगाएं।- नियमित रूप से पढ़ाई से पहले नीचे लिखे मंत्र का जप करें।
मंत्र- ऐं .- रोज सुबह उसे नियमित रूप से नाश्ते के साथ अंकुरित हरे मूंग भी खिलाएं। - सूर्य को नित्य रक्त पुष्प डाल कर अर्ध्य दें।- जब भी परिक्षा देने जाएं तो लाल रंग का रूमाल साथ में लेकर जाएं।- पढ़ाई करने से पहले तुलसी के पांच पत्ते मुंह में लेकर बैठें।

No comments:

Post a Comment