Tuesday, November 2, 2010

धनत्रयोदशी पर करें शंख की पूजा

शंख का बड़ा महत्व है। विष्णु के चार आयुधो में शंख को भी एक स्थान मिला है। आरती के समय शंखध्वनि का विधान है। पुजा में शंख का महत्व है। शंख की किसी भी शुभ मूहूर्त में पूजा की जा सकती है, यदि धनत्रयोदशी के दिन इसकी पूजा की जाए तो दरिद्रता निवारण, आर्थिक उन्नति, व्यापारिक वृद्धि और भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए तंत्र के अनुसार यह सबसे सरल प्रयोग है।यह दक्षिणावर्ती शंख जिसके घर में रहता है, वहां लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है। घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास हो तो ये प्रयोग जरुर करें

ऊं श्रीं क्लीं ब्लूं सुदक्षिणावर्त शंखाय नम:

मंत्र का पाठ कर लाल कपड़े पर चांदी या सोने के आधार पर शंख को रख दें। आधार रखने के पूर्व चावल और गुलाब के फूल रखे। यदि आधार न हो तो चावल और गुलाब पुष्पों (लाल रंग) के ऊपर ही शंख स्थापित कर दें। तत्पश्चात निम्न मंत्र का 108 बार जप करें-

मंत्र - ऊं श्रीं

10 से 12 बजे के बीच उपरोक्त प्रकार से सवा माह पूजन करने से-लक्ष्मी प्राप्ति। 12 बजे से 3 बजे के बीच सवा माह पूजन करने से यश कीर्ति प्राप्ति, वृद्धि। 3 से 6 बजे के बीच सवा माह पूजन करने से-संतान प्राप्ति
इसके अन्य प्रयोग निम्न है
सवा महा पूजन के बाद इसी रंग की गाय के दूध से स्नान कराओ तो बन्ध्या स्त्री भी पुत्रवती हो जाती है। पूजा के पश्चात शंख को लाल रंग के वस्त्र मं लपेटकर तिजोरी में रख दो तो खुशहाली आती है।
शंख को लाल वस्त्र से ढककर व्यापारिक संस्थान में रख दो तो दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि और लाभ होता है।

धनतेरस पर राशि के अनुसार बताई गई वस्तुएं खरीदें। वर्षभर शुभ फल देने वाली रहेगी:
मेष- मेष राशि वाले लोग इस धन तेरस तांबे के बर्तन से खरीददारी शुरू करें। इस शुभ पर्व पर आपके लिए भूमि, भवन की खरीददारी लाभ दायक रहेगी।वृष- चांदी के बर्तन और मूर्तियों की खरीददारी करना आपके लिए शुभ होगा। इसके अलावा आपकी राशि के लिए चावल की खरीददारी भी विशेष फलदायक रहेगी।मिथुन- सुखी जीवन के लिए आप कांसे की गणेश मूर्ति खरीदें और अपनी राशि के अनुसार घर सजाने के लिए हंस का जोड़ा अवश्य खरीदें। इससे घर के सदस्यों में प्रेम बना रहेगा।कर्क- धन तेरस पर धन प्राप्ति के लिए आप सर्वश्रेष्ठ स्फटिक श्री यंत्र खरीदें इस पर्व पर स्फटिक खरीदना आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।सिंह- इस शुभ पर्व पर सिंह राशि वालों कों तांबे का सूर्य खरीदना चाहिए। अगर आप अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मीजी की अत्यंत प्रिय धातु स्वर्ण से बनें आभूषण खरीदें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।कन्या- इस राशि के लोगों को कांसे के दीपक खरीदना चाहिए और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए आप हाथीदांत से बनी हुई वस्तुओं से घर साजाएं।तुला- शुक्र की राशि होने के कारण आप अपनी राशि के अनुसार चांदी का श्री यंत्र और सिक्का खरीदें।वृश्चिक- इस पर्व पर आप तांबा और पंचधातु की खरीददारी की शुरूआत करें। वृश्चिक राशि वालों को तांबे या पंचधातु से बना श्री यंत्र और स्वस्तिक खरीदना चाहिए।धनु- धन तेरस के पर्व पर आप भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी की स्वर्ण प्रतिमा खरीदें। इस मूर्ति के रूप में भगवान विष्णु-लक्ष्मी आपके घर हमेशा निवास करेंगे।मकर- मकर राशि वाले जातक राशि के अनुसार वाहन खरीदें। घर की सजावट के सामान में परदे, कुशन आदि खरीदें।कुंभ- अपने राशि स्वामी के अनुसार आप शनि का रत्न नीलम खरीदें। फ्रीज, एसी, पलंग और शनि से संबंधित वस्तुएं भी खरीद सकते है। मीन- आप अपनी राशि के अनुसार इस पर्व पर एक्वेरियम, कालीन, बेड शीट की खरीददारी करें।

No comments:

Post a Comment