Thursday, October 21, 2010

लक्ष्मी मंत्र, सालभर मिलेगा धन

यदि आप महालक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यहां एक अचूक मंत्र दिया जा रहा है, जो कि देवी लक्ष्मी को अति प्रिय है।
धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी कृपा प्राप्त करना अति आवश्यक है। महालक्ष्मी की प्रसन्नता के बिना कोई भी पैसा प्राप्त नहीं कर सकता। दीपावली पर इस मंत्र का जप करें, वर्षभर आपको धन की कोई कमी नहीं होगी।
महालक्ष्मी मंत्र: ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मी, महासरस्वती ममगृहे आगच्छ-आगच्छ ह्रीं नम:।
मंत्र जप की विधि: इस मंत्र को दीपावली की रात को कुमकुम या अष्टगंध से थाली पर लिखें। महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के बाद इस मंत्र के 1800 या यथेष्ट जप करें।
इसके प्रभाव से वर्षभर भक्त को अपार धन-दौलत प्राप्त होगी। ध्यान रहे मंत्र दीपावली के दौरान पूर्णत: धार्मिक आचरण रखें। मंत्र के संबंध में कोई शंका मन में ना लाएं अन्यथा मंत्र निष्फल हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment