Sunday, October 31, 2010

भक्त महालक्ष्मी का प्रिय हो जाता

जीवन धन अभाव में परेशानियों और दुखों से भरा है, उसके लिए एक अचूक लक्ष्मी मंत्र है। इस मंत्र के प्रभाव से बहुत गरीब लोगों को भी अच्छा धन प्राप्त होने के योग बन जाते हैं।मंत्र सिद्ध होने के बाद साधक को कभी भी धन की कमी नहीं होती। इस मंत्र जप से भक्त महालक्ष्मी का प्रिय हो जाता है और देवी लक्ष्मी उस पर सदैव अपनी कृपा बरसाती रहती हैं।

ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं दरिद्रय विनाशके जगत्प्रसूत्यै नम:

इस मंत्र को सिद्ध करने के लिए दीपावली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें, सभी आवश्यक कार्यों से निवृत्त हो जाएं। फिर घर में किसी पवित्र स्थान पर महालक्ष्मी का चित्र स्थापित करें। चित्र के समक्ष घी का दीपक, अगरबत्ती आदि लगाएं। मां लक्ष्मी के सामने बैठकर उक्त मंत्र की 11 मालाएं जपें। माला कमलगट्टे की होनी चाहिए। मंत्र जप के समय दीपक जलता रहना चाहिए।
दीपावली के दिन 11 मालाएं जप करने के बाद प्रतिदिन अपने सामथ्र्य के अनुसार इस मंत्र का जप करें। 12 लाख मंत्र जप के बाद यह सिद्ध हो जाता है और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद साधक को प्राप्त हो जाता है। इसका शुभ प्रभाव कुछ दिनों में दिखाई देने लगेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का अधार्मिक कृत्य ना करें। अन्यथा मंत्र लाभदायक नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment